मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मुंबई का ये एक्सप्रेस वे केवल राज्यों को ही नहीं बल्कि हरियाणा की संस्कृति को मुंबई के आधुनिकीकरण से जोड़ने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह और आसपास के इलाकों के विकास के लिए ये एक्स्प्रेस-वे काफ़ी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार हरियाणा का एक्सपोर्ट बढ़ाने का भी कार्य करेगी तथा हरियाणा में बनने वाले उत्पादों को देश की बंदरगाहों तक लेकर जाना सुगम बनाएगी।