अमित शाह ने कहा कि आज के युग में इनफार्मेशन बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बेशक मन में उमंग, उत्साह, क्षमता हो, लेकिन अगर मार्गदर्शन न हो तो काफी दिक्कतें होती हैं। आज इस कार्यक्रम में समाज एकत्र हुआ है, समाज की शिक्षा की चिंता करनेवाला संगठन भी उपस्थित है और गुजरात व देश के अर्थतंत्र को गति देने का उद्देश्य भी है। श्री शाह ने कहा कि मां उमिया का मंदिर सनातन धर्म का ऐसा केन्द्र बनने वाला है,