नवी मुंबई में आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। #CWC25 ✨पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298/7 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 246 रन पर सिमट गयी। नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाज़ी चुनी। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन बनाकर ही आल आउट हो गई।
जीत के साथ ही पूरे मैदान में ही नहीं देशभर में जश्न का माहौल बन गया।DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए। बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जिता नहीं सकीं। दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए। भारत की पारी: शेफाली का दमदार प्रदर्शन, दीप्ति की जिम्मेदार बल्लेबाज़ी
भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही।
शेफाली वर्मा ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।भारत की बल्लेबाज़ी में बीच-बीच में विकेट गिरते रहे, लेकिन टॉप और मिडिल ऑर्डर के योगदान ने टीम को 298 तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका की पारी: वोल्वार्ट की लगातार दूसरी सेंचुरी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान लौरा वोल्वार्ट की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर मुकाबले में वापसी की।
खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर—
220/6 (41 ओवर)पिच पर लौरा वोल्वार्ट 101 और क्लो ट्रायॉन 9 रन पर खेल रही हैं।वोल्वार्ट ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक लगाया और टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
भारतीय गेंदबाज़ों का प्रभाव
भारत की गेंदबाज़ी disciplined और असरदार रही।
दीप्ति शर्मा ने सिनालो जाफ्ता को कैच कराया और अनेरी डेरेकसन को बोल्ड किया।
पार्ट टाइमर शेफाली वर्मा ने सुने लुस और मारिजान कैप के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
अमनजोत कौर के डायरेक्ट हिट ने ताजमिन ब्रिट्ज (23) को रन आउट किया।
श्री चरणी ने अनेके बॉश को LBW कर पवेलियन भेजा, बॉश खाता नहीं खोल सकीं।
पहले छह झटकों से लड़खड़ाया साउथ अफ्रीका
लक्ष्य बड़ा था और शुरुआती विकेटों ने दबाव बढ़ाया। ब्रिट्ज, लुस, कैप, बॉश और जाफ्ता के आउट होने के बाद टीम ने 41 ओवर तक 6 विकेट गंवा दिए। अब सारी उम्मीदें कप्तान वोल्वार्ट और ट्रायॉन के कंधों पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका:लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (wk), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।