Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

खेल

More News

धर्मशाला | आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Updated on Wednesday, May 27, 2026 04:52 AM IST

धर्मशाला के HPCA Stadium में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में Royal Challengers Bengaluru ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

कप्तान Rajat Patidar की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और महज 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए। उनकी तूफानी पारी में 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

पाटीदार की कप्तानी पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह स्कोर अब आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Gujarat Titans के नाम था, जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233 रन बनाए थे।

टी20 क्रिकेट के नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी का यह स्कोर दुनिया के सबसे बड़े स्कोरों में शामिल हो गया है। इस सूची में समरसेट का 265 रन का स्कोर शीर्ष पर है, जबकि झारखंड और भारतीय टीम भी इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं। आरसीबी का 254 रन का स्कोर चौथे स्थान पर दर्ज हुआ।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मैच में चौकों-छक्कों की भी बारिश कर दी। टीम की ओर से कुल 38 बाउंड्री लगाई गईं, जिनमें 14 छक्के और 24 चौके शामिल रहे। यह भी आईपीएल के किसी नॉकआउट या प्लेऑफ मुकाबले में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का नया रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड Chennai Super Kings के नाम था।

आईपीएल इतिहास में यह आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। इससे पहले टीम 2013 में 263 और 2024 में 262 रन का विशाल स्कोर बना चुकी है।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी।

बधाई : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी।

X