Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

अहमदाबाद | उमिया फाउंडेशन ने उमिया माता के प्रति लोगों में श्रद्धा जगाने का कार्य किया है- अमित शाह

Updated on Monday, December 29, 2025 10:34 AM IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद, गुजरात में विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'युवा बिजनेस महासम्मेलन- 2025' को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा बिजनेस महासम्मेलन - 2025 में करीब 15 हजार युवा इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां विश्व उमिया फाउंडेशन के एक ऐप का भी उद्घाटन हुआ है, जिसके माध्यम से गुजरात सरकार ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से पाटीदार समाज के युवाओं के लिए बिज़नेस के संरक्षण, संवर्धन और वृद्धि के लिए सारी जरूरते पूरी करने का प्रयास किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज के युग में इनफार्मेशन बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बेशक मन में उमंग, उत्साह, क्षमता हो, लेकिन अगर मार्गदर्शन न हो तो काफी दिक्कतें होती हैं। आज इस कार्यक्रम में समाज एकत्र हुआ है, समाज की शिक्षा की चिंता करनेवाला संगठन भी उपस्थित है और गुजरात व देश के अर्थतंत्र को गति देने का उद्देश्य भी है। श्री शाह ने कहा कि मां उमिया का मंदिर सनातन धर्म का ऐसा केन्द्र बनने वाला है, जिसने संस्कृति को भी जमीन पर उतारा है। एक ही स्थान पर समाज, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एक्सपोजर का मौका मिलेगा। आज लॉन्च हुए ऐप के माध्यम से क्लाइंट, मेन्टोर, करियर, ऑपरचुनिटी और मार्केट के बीच सीधा संपर्क हो जाएगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि उमिया फाउंडेशन की स्थापना 16 दिसंबर, 2016 को हुई थी और तब से आज तक निरंतर इसका काम आगे बढ़ा है। उमिया फाउंडेशन ने मां उमिया के प्रति गुजरात और गुजरात के बाहर सभी लोगों में असीम श्रद्धा जगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पाटीदार समाज और पूरे गुजरात को मां उमिया के तहत एकत्र होकर सनातन धर्म की मजबूत धरोहर और शाखा बनाने के लिए उमिया फाउंडेशन ने बहुत सुंदर कार्य किया है। श्री शाह ने कहा कि फाउंडेशन ने सैंकड़ों युवाओं को छात्रवृत्ति देकर उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाने, विकास और प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने और समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रशंसनीय पुरुषार्थ किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से 2025 तक देश ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के युवाओं के लिए ढेर सारे अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व संभाला उस समय हम विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे, और 2014 से 2025 के 11 साल में ही हम 11वें से विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं के विकास के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्टेन्ड अप इंडिया, मुद्रा योजना, वोकल फोर लोकल और लोकल फोर ग्लोबल तक की चैन तैयार की है। श्री शाह ने कहा कि 2014 में पूरे देश में स्टार्टअप की संख्या 500 थी, आज यह 2 लाख 6 हजार हो चुकी है। इन 2.06 लाख स्टार्टअप्स के माध्यम से आज 18 लाख स्थायी रोजगार सर्जन हुआ और लाखों लोगों को अस्थायी रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि 2014 में 500 में से चार युनिकॉर्न स्टार्टअप्स भारत में थे, आज देश में 120 युनिकॉर्न स्टार्टअप्स हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि 2047 में जब देश की आज़ादी का शताब्दी उत्सव मनाया जाए तब पूरे विश्व में भारत नंबर एक पर हो। ऐसे भारत की रचना करने के लिए दो कार्य बहुत महत्त्वपूर्ण मुद्दे है -पहला आत्मनिर्भर भारत और दूसरा स्वदेशी का आग्रह। अगर हमने इन्हें पूरा कर लिया तो हमें दुनिया में हर क्षेत्र में नंबर एक पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत के उत्पादों का निर्यात हो और भारत देश में बनी चीजों का इस्तेमाल करें तो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत फायदा होगा।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X