Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

कौशाम्बी | अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया

Updated on Saturday, April 08, 2023 10:22 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने की वजह से संसद की कार्यवाही बाधित की गई। अमित शाह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि परिवारवाद की राजनीति खतरे में है। उन्होंने सभा में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की।

अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कौशाम्बी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा- देश में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोकसभा का बजट सत्र बिना एक भी बहस के खत्म हो गया। विपक्ष के नेताओं ने संसद को चलने नहीं दिया। कारण यह कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
अमित शाह ने राहुल गांधी के मामले को लेकर कहा- मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि कानून का पालन करना हर नागरिक का धर्म होता, आप तो सांसद थे। इस सजा को चुनौती देते, अदालत में लड़ते लेकिन आपने संसदीय कार्यवाही की बली चढ़ा दी है। शाह ने कहा- इस देश की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। क्या इस देश के किसी भी नेता को विदेश में जाकर भारत की बुराई करनी चाहिए? अरे यहां खुला मैदान पड़ा है। मैदान तुम तय कर लो, बीजेपी वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। हम डरते नहीं हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए कहा- वो कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है। आइडिया ऑफ इंडिया नहीं आइडिया ऑफ डायनेस्टी, परिवारवाद की राजनीति खतरे में है। आपके परिवार की ऑटोक्रेसी खतरे में है। नेहरू गांधी परिवार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- आपने इस देश के लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन मानकों से घेर कर रखा था। पीएम मोदी ने जातिवाद समाप्त किया। सपा-बसपा अब दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने परिवारवाद और तुष्टिकरण को भी समाप्त किया। इस कारण आप डरे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X