मध्य प्रदेश में लगभग सभी 230 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। हाल फिलहाल के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम से मतगणना की शुरुआत हुई और साढ़े 9 बजे तक भाजपा मध्य प्रदेश में सरकार बनाते हुए दिख रही है।
रुझानों में 130 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 99 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है। पहले रुझानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मुस्कुराने की वजह दे दी है और वहीं कमलनाथ के लिए चिंता बढ़ा दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि खुद कमलनाथ भी छिंदवाड़ा सीट पर पीछे चल रहे हैं। ये तो अभी पहले रुझान का हाल है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि मध्य प्रदेश नया गुजरात मॉडल होगा।
नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा एमपी में पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार : शिवराज
मतगणना के शुरुआती रुझानों के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा कर दिया है।
दिग्विजय सिंह , कांग्रेस नेता - हमारे पास अब कोई (ज्योतिरादित्य) सिंधिया नहीं है और कांग्रेस में अब कोई गद्दार नहीं है। हम मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, उससे कम नहीं, हम देखेंगे कि सीएम शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं।