Hindi English Monday, 02 November 2026
BREAKING
• 3 November 2026 Panchang: 3 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल • 3 नवंबर का इतिहास: लाइका अंतरिक्ष में पहुंची, टाइम्स ऑफ इंडिया की स्थापना • 3 November 2026 Rashifal: मंगलवार का दैनिक राशिफल, जानें 12 राशियों का भविष्य • दिल्ली में कांग्रेस की रैली के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर और 200 एचआरटीसी बसों का दुरुपयोग : रणधीर शर्मा • कांग्रेस ने किसानों को गारंटियों के नाम पर ठगा, चार साल बाद भी वादों का हिसाब नहीं : संदीपनी भारद्वाज • विदेशी ताकतों और टूलकिट के सहारे सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा • लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल • राज्यपाल ने दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में शिरकत की • श्री ज्वालामुखी मंदिर के मास्टर प्लान में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी प्राथमिकता: संजय रत्न • 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व

धर्म/अध्यात्म

More News

ज्वालामुखी | 13 नवम्बर को खाली रहेगी तिथि, 14 नवम्बर को होगा गोवर्धन पूजा

Updated on Thursday, November 09, 2023 10:17 AM IST

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। दीपावली का पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। दीपावली का त्योंहार पाँच दिन तक पंच पर्व के रूप में मनाया जाता है। धन तेरस या धन त्रयोदशी से भैया दूज तक के पर्वों को पूरे भारत में उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है।

ज्योतिषियों व धर्माचार्यों का कहना है कि इस बार गोवर्धन पूजन की तिथि दीपावली से एक दिन आगे पड़ रही है। इसे लेकर आम लोगों में भ्रम की स्थिति है। इस बार ज्योतिषी गणना के अनुसार गोवर्धन पूजन की तिथि दिवाली से एक दिन आगे हो पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। श्री मां संस्कृत कालेज ज्वालामुखी के प्राचार्य प्रबल शास्त्री ने भ्रम को दूर करते हुए सभी पर्वों की तिथि व पूजन का समय स्पष्ट किया है।

दीपावली पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त और सरल विधि
12 नवंबर रविवार प्रात 9.20 से 11.24 के मध्य धनु लग्न में व्यवसायिक स्थलों पर पूजन का उत्तम समय रहेगा। इसके बाद दोपहर 1.06 बजे से 2.34 के मध्य स्थिर लग्न कुम्भ में भी पूजन करना उत्तम होगा। प्रात 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट के बीच सर्वश्रेष्ठ और सिद्ध अभिजीत मुहूर्त उपस्थित रहेगा, जो व्यवसायिक स्थलों पर पूजन के लिए श्रेष्ठ समय होगा। घर में पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम को 6 बजे से 7.31 के बीच रहेगा।

रिक्त रहेगा दीपावली के बाद एक दिन

प्राचार्य प्रबल शास्त्री ने बताया कि पाँच दिन के इस पर्व के बीच एक दिन रिक्त होगा। इस बार धन त्रयोदशी से बड़ी दीपावली तक तीनों पर्व सीधे क्रम में हैं। इसमें धनतेरस (धन त्रयोदशी)10 नवम्बर शुक्रवार को, छोटी दीपावली 11 नवंबर शनिवार को और बड़ी दीपावली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। को होगी। वहीं 13 नवंबर का दिन रिक्त होगा, जिसे कार्तिक अमावस्या के स्नान दान के लिए प्रयोग किया जाएगा।

14 को होगा गोवर्धन पूजन
बड़ी दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा में गोवर्धन पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 नवंबर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक अमावस्या तिथि ही रहेगी। दोपहर 2.56 पर प्रतिपदा शुरू होगी और तब तक दिन का अधिकांश समय निकल चुका होगा। 14 नवम्बर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय काल से लेकर दोपहर 2.36 बजे तक रहेगी। ऐसे में सुबह प्रतिपदा की उपस्थिति में मंदिरों में अन्नकूट भोग आदि पूजन किया जा सकेगा। 14 नवंबर को उदय तिथि प्रतिपदा होने से संध्याकाल में भी तिथि मान्य रहेगी। घरों में संध्याकाल में भी गोवर्धन पूजा कर सकेंगे। इसलिए इस बार गोवर्धन पर्व 14 नवम्बर को मनाया जायेगा। इसके बाद भाईदूज का पर्व 15 को मनाया जाएगा। पितरों के लिए दीपदान का समय

प्राचार्य प्रबल शास्त्री के अनुसार अमावस्या संध्याकाल और रात्रि में 12 नवंबर को ही उपस्थित रहेगी। अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर दो बजकर 44 मिनट पर शुरू हो रही है और 13 नवंबर को दोपहर दो बजकर 56 मिनट तक रहेगी। अपने घर के देवताओं पर 12 नवंबर को ही दीपदान होगा और दो बजकर 44 मिनट से ही इसका समय शुरू होगा। इसके अलावा जो लोग 12 नवंबर को दीपक नहीं जला पाए, वह 13 नवंबर को सुबह से दोपहर 2.56 बजे तक भी अमावस्या तिथि में दीपक जला सकते हैं।

Readers' Comments
कुलदीप राणा 11/9/2023 8:38:13 PM

अति उत्तम बधाई हो सर

Have something to say? Post your comment
3 November 2026 Panchang: 3 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का पंचांग : 3 November 2026 Panchang: 3 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व

: 9 नवंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, भगवान शिव की पूजा और पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व

कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन

अध्याय - 7 : कार्तिक महात्म्य कथा के सातवें अध्याय में नारदजी ने बताए व्रत के नियम, तिथि अनुसार भोजन का भी किया वर्णन

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 2 नवंबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 2 नवंबर 2026 का पंचांग

कार्तिक महात्म्य कथा छठवां अध्याय: कार्तिक स्नान और भगवान विष्णु की पूजा विधि

अध्याय - 6 : कार्तिक महात्म्य कथा छठवां अध्याय: कार्तिक स्नान और भगवान विष्णु की पूजा विधि

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 1 नवंबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 1 नवंबर 2026 का पंचांग

 कार्तिक महात्म्य व्रत कथा के पांचवें अध्याय में बताई गई कार्तिक स्नान, शौच और पूजन की विधि

अध्याय - 5 : कार्तिक महात्म्य व्रत कथा के पांचवें अध्याय में बताई गई कार्तिक स्नान, शौच और पूजन की विधि

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 31 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 31 अक्टूबर 2026 का पंचांग

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन में कार्तिक महात्म्य व्रत कथा का चौथा अध्याय: जानिए क्यों भगवान मछली के समान रूप धारण कर विन्ध्यवासी कश्यप ऋषि की अञ्जलि में आ पहुंचे

अध्याय - 4 : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन में कार्तिक महात्म्य व्रत कथा का चौथा अध्याय: जानिए क्यों भगवान मछली के समान रूप धारण कर विन्ध्यवासी कश्यप ऋषि की अञ्जलि में आ पहुंचे

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 30 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 30 अक्टूबर 2026 का पंचांग

X