Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

जीवन शैली

More News

आंवला | Amla best anti-aging fruit -- आंवला सेहत के लिये बेमिसाल है

Updated on Sunday, December 25, 2022 11:06 AM IST

आंवले सौ बीमारियों की 1 दवा माना जाता है। आंवला सेहत के लिये इस पर रिर्सच करते हुए वैज्ञानिकों ने पाया कि इसकी एंटी-एजिंग क्षमता बेमिसाल है। कारण विटामिन C, A, E, ऑयरन, कैल्शियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 100 ग्राम आंवले में 20 संतरों से ज्यादा विटामिन C होता है। जो इसके एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स होने की मेन वजह है। एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण यह सेल्युलर डैमेज रोककर, एजिंग प्रोसेस धीमा करता है। इसलिये अगर बुढ़ापे से बचना है तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें फ्रेश आंवला।


स्किन, हेयर और आंखों पर आंवले का असर जानने के लिये हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि यह त्वचा में मौजूद कोलेजन क्षय रोककर सॉफ्ट टिश्यूज के लिये मजबूत-लचीला प्रोटीन मैट्रिक्स बनाता है जिससे हमें मिलती है बिना झुर्रियों वाली जवान त्वचा।
बालों लिये आंवला-शिकाकाई, हमने बचपन में सुना था लेकिन हेयर शैम्पू की चमक-दमक वाली मार्केटिंग से आज ये शब्द लगभग भूल चुके हैं। अब इन्हें दोबारा याद कर लीजिये, क्योंकि वैज्ञानिकों को आंवले में मिला है एक ऐसा एंजाइम जो शरीर में हेयर लॉस के लिये जिम्मेदार तत्वों को नष्ट करके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
आंखों के सम्बन्ध में आंवले की उपयोगिता पर हुई रिसर्च से पता चला कि इसका सत, बढ़ती उम्र के साथ होने वाले मैकुलर-डिजेनरेशन से आंखों को प्रोटेक्ट करता है जिससे लम्बे समय तक नजर ठीक रहती है।

इनडॉयजेशन यानी अपच के कारण सीने में होने वाली जलन दूर करता है आंवला। अंग्रेजी में हार्टबर्न और मेडिकल साइंस में गैस्ट्रोईसोफेगल रिफलक्स डिसीस पर आंवले का असर जानने के लिये 4 सप्ताह चली एक हाई-लेवल रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों की डाइट में आंवला शामिल था उन्हें अपच से होने वाली जलन और खट्टी-डकारों से निजात मिली। अगर आप अपच और खट्टी-डकारों से परेशान हैं तो बिना देर किये डाइट में आंवला शामिल करें।

हृदय-रोगों से बचाने में आंवले का कोई जबाब नहीं। इस सम्बन्ध में हुयी रिसर्च से कई तथ्य सामने आये। इनमें पहला है इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली हार्ट इंजरी रोकती हैं। वाइसोडाइलेटर प्रॉपर्टीज के कारण आंवले का नियमित सेवन ब्लड वेसल्स का सकरापन कम करके हाई ब्लड प्रेशर नार्मल करता है। इसकी एंटी-प्लेटलेट्स प्रॉपर्टीज़, ब्लड क्लॉटिंग रोककर हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क घटाती हैं। डॉयबिटीज टाइप-2 के मरीजों में यह हार्ट के इंडोथेलियल फंक्शन्स यानी ब्लड फ्लो, प्लेटलेट्स एग्रीगेशन और वेस्कुलर टोन कंट्रोल करके हार्ट-फंक्शनिंग ठीक रखता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि इस मामले में आंवला, दवा की तरह काम करता है। इसका एंटी-इन्फ्लेमेटरी इफेक्ट, सूजन कम करके हृदय रोगों की सम्भावना कई गुना घटा देता है। यह ब्लड में फैट लेवल नार्मलाइज करता है जिससे ट्राइगिलिसराइड्स और LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम और HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिये अगर अभी तक आंवला नहीं खाया तो आज से इसका सेवन शुरू करें।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में आंवले का असर जानने के लिये एक शोध के तहत 32 लोगों को 21 दिनों तक रोजाना 1 से 3 ग्राम आंवला पाउडर दिया गया। तो इनके फास्टिंग और पोस्ट मील, ब्लड शुगर में काफी कमी आयी। इस शोध से सिद्ध हुआ कि टाइप-2 डॉयबिटीज में आंवले का नियमित सेवन लाभकारी है।
यह शरीर का मेटाबॉलिज्‍म इम्प्रूव करके वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद तत्‍व दिमाग को ठंडक प्रदान करते हैं जिससे स्ट्रेस घटता है और अच्छी नींद आती है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज, इम्युनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम, अल्‍सर और पेट के इंफेक्‍शन से बचाती हैं। कैल्शियम रिच होने के कारण यह ऑस्टियोपोराइसिस, ऑर्थराइटिस तथा ज्वाइंट पेन जैसी समस्यायें दूर करता है।

डिस्टर्ब पीरियड साइकल, एक्सेस ब्लीडिंग, पेट और कमर दर्द में रोजाना 1 आंवले का सेवन फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स इनसे छुटकारा दिलाने के साथ इन्फरटीलिटी दूर करने में मदद करते हैं। ऑयरन रिच होने के कारण यह एनीमिक महिलाओं के लिये विशेषरूप से लाभकारी है।

कैंसर प्रवेन्शन में आंवले की उपयोगिता जानने के लिये टेस्ट-ट्यूब और जानवरों पर हुयी रिसर्च से सामने आया कि इसका सत ब्रेस्ट, सर्विकल, ओवेरियन और लंग्स कैंसर के सेल्स नष्ट करने में सक्षम है। इसमें मौजूद टैनिन्स और फ्लेवेनॉयड्स जैसे फाइटोकेमिकल्स, कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन अभी तक मनुष्यों में इस पर रिसर्च होना बाकी है।

Have something to say? Post your comment
धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मशाला : धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

धर्मशाला : धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

एलोवेरा : प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

हल्दी : भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

 दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

अश्वगंधा : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

अश्वगंधा : आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

मुलेठी -  प्रकृति की मीठी औषधि

आयुर्वेद : मुलेठी - प्रकृति की मीठी औषधि

 स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

प्रेम : स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

कहानी : यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

जम्मू कश्मीर : प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

X