स्किन, हेयर और आंखों पर आंवले का असर जानने के लिये हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि यह त्वचा में मौजूद कोलेजन क्षय रोककर सॉफ्ट टिश्यूज के लिये मजबूत-लचीला प्रोटीन मैट्रिक्स बनाता है जिससे हमें मिलती है बिना झुर्रियों वाली जवान त्वचा। बालों लिये आंवला-शिकाकाई, हमने बचपन में सुना था लेकिन हेयर शैम्पू की चमक-दमक वाली मार्केटिंग से आज ये शब्द लगभग भूल चुके हैं।