कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बीती देर रात तक चली बैठक के बाद सिद्दारमैया और डी के शिवकुमार के बीच आम सहमति बनती नजर आ रही है। पार्टी ने दोनों आला नेताओं के साथ मिलकर फ़ार्मुला निकाला है। जिसके तहत सिद्दारमैया होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री , डी के शिवकुमार बनेंगे उपमुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी बने रहेंगे ।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे बुलाई गई है। जिसमें विधायक दल का नेता चुना जायेगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर बाद होगा। इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, जो बुधवार को मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं, ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान पर फैसला छोड़ दिया है और फैसले के बाद सोनिया गांधी दोनों को फोन करेंगी।