Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा ने ली नगर निगम शिमला चुनावों की समीक्षा बैठक

Updated on Friday, May 12, 2023 19:33 PM IST

शिमला, भाजपा कार्यालय शिमला में एक विशिष्ठ बैठक नगर निगम चुनाव को लेकर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं विधायक पोंटा साहब सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं अनेक पूर्व मंत्रीगण , विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लिया।

 
34 वार्डों में भाजपा ने चुनाव लड़ा और 9 जीते हुए पार्षदों व शेष चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने बैठक में भाग लिया। नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत से और बड़ी निष्ठा से चुनाव में काम किया, बेहतरीन तरीके से चुनाव प्रचार किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वोट शिमला में बनाए गए। हर वार्ड में वोटों को बनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में हजारों वोट बनाए गए।
 
कांग्रेस की जीत सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।  

 
बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए 9 पार्षदों का अभिनंदन किया गया जिसमें अप्पर ढली से कमलेश मेहता, फागली से कल्याण धीमान, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, रुल्दुभट्टा से सरोज ठाकुर, कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार पाना, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर, भराड़ी से मीना चौहान और कसुंपटी से रचना जिन्हा शर्मा उपस्थित रही। डॉक्टर बिंदल व संगठन मंत्री ने कहा कि हम सभी को आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण करने के लिए जुट जाना है।
 
कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत  से चुनाव लड़ा और पार्टी ने बेहतरीन तरीके के साथ चुनाव लड़ने में सभी पार्षदों एवं नेताओं की मदद की।

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि चर्चा में यह विषय निकल कर सामने आया कि कांग्रेस पार्टी ने शिमला नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर शिमला नगर निगम में अपनी जीत दर्ज की है।
 
चुनाव के प्रथम दिन से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर निगम शिमला के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, पहले कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम शिमला के रोस्टर के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद जिस प्रकार से नगर निगम शिमला में 20,000 से अधिक वोट बने उससे भी नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभावित किया गया, चुनाव के बीच में कर्मचारियों को डीए की किस्त देना और विभिन्न पदों की नौकरियों को रेगुलर करने की घोषणा भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही की गई । कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों में सत्ता का पूर्ण रूप से दुरुपयोग किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला में सीटें जीती।
 
जयराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संसदीय चुनाव के लिए लगने का आह्वान किया। 

 
इस बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब नगर निगम शिमला का चुनाव हो गया है और हमें अपनी सुस्ती को छोड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर पोलिंग बूथ पर जहां-जहां जो जो कमी रही है उस कमी को सब मिलकर दूर करेंगे, जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास सबसे बड़ा संगठन है सबसे अच्छे कार्यकर्ता है आवश्यकता है और हमें पूरा मन बना कर जुट जाने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय कार्य किया और 150 से अधिक सभाओं का आयोजन किया गया, सभी कार्यकर्ताओं के कहने पर पार्टी ने मजबूती से कार्य भी किया और भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों को गंभीरता के साथ लड़ा। भविष्य में सभी कार्यकर्ता मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों को लड़ेंगे और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
Have something to say? Post your comment
एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

X