Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

Updated on Monday, October 26, 2026 18:37 PM IST

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
एयर एनसीसी कैडेट्स को विमानन क्षेत्र में मिलेंगे बेहतर अवसरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनसीसी हैंगर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनसीसी की एयर विंग के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस सुविधा से प्रदेश के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि नया एनसीसी हैंगर क्षेत्र में विमानन प्रशिक्षण के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे एयर एनसीसी कैडेट्स को विमानन क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक जानकारी, सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण और उड़ान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा विकसित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रदेश के युवाओं को भविष्य में कुशल पायलट, जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्व क्षमता से संपन्न व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं को एविएशन (विमानन) सेक्टर में आगे बढ़ते हुए देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट पर एनसीसी के फ्लाइंग नोड और प्रशिक्षण गतिविधियों का सक्रिय होना हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को भारतीय वायुसेना और सिविल एविएशन में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

इससे पूर्व, हैंगर के उद्घाटन अवसर पर विमान के हैंगर की ओर बढ़ने के दौरान वाटर कैनन सैल्यूट के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने स्थिर एवं उड़ान योग्य विमान मॉडलों के साथ-साथ स्वयं द्वारा डिजाइन और विकसित ड्रोन का प्रदर्शन भी किया। इन प्रदर्शनों के माध्यम से कैडेट्स ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और विमानन क्षेत्र के प्रति बढ़ती रुचि का परिचय दिया।

यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि वर्ष 1972 में हिमाचल प्रदेश में एयर एनसीसी की स्थापना के बाद पहली बार कुल्लू में इस प्रकार की समर्पित सुविधा स्थापित की गई है। दशकों से चली आ रही आधारभूत ढांचे की सीमाओं, प्रशासनिक जटिलताओं और विभिन्न परिचालन संबंधी चुनौतियों को दूर करते हुए इस सुविधा को साकार किया गया है। इससे प्रदेश के विशेषकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उड़ान प्रशिक्षण के अवसरों के करीब लाने में सहायता मिलेगी।

इससे पूर्व, कुल्लू आगमन पर मुख्यमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, एनसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी, कैडेट्स तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

X