Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

Updated on Monday, October 26, 2026 15:33 PM IST

कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिमला के कृष्णा नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारी संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। रामायण की रचना के माध्यम से उन्होंने मानवता को सत्य, न्याय, करुणा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया, जो आज भी समाज का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिलें और कोई भी व्यक्ति सामाजिक या आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रहे। कांग्रेस पार्टी संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास करती है तथा राज्य सरकार सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना है। इसी सोच के अनुरूप प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों को पक्का मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवार की वार्षिक आय अढ़ाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए तथा परिवार के पास अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी समुदायों को उचित मान-सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृष्णा नगर क्षेत्र में अनेक परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। इन परिवारों और यहां स्थित मकानों की गणना की जाएगी तथा उनके कल्याण के लिए एक योजना बनाने पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज के सभी सदस्य उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृष्णा नगर में मेडिकल कैंप का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, संजय अवस्थी, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

X