Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

शिमला | जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

Updated on Monday, October 26, 2026 15:35 PM IST

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

कुल्लू, 26 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में आयोजित भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में जिला संगठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की सक्रियता, बूथ समितियों के सत्यापन तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ अध्यक्षों, समिति सदस्यों और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा।

उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 575 बूथ और 165 ग्राम केंद्र हैं। जिले के 12 मंडलों में विस्तारक पहुंच चुके हैं और बूथ सशक्तिकरण अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विस्तारक प्रत्येक बूथ पर पूरा एक दिन बिताकर घर-घर संपर्क करेंगे तथा बूथ समिति और विभिन्न मोर्चों के सदस्यों का व्यक्तिगत सत्यापन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरानी सूचियों के आधार पर औपचारिकता पूरी करने के बजाय वास्तविक सक्रियता की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ समितियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अन्य संगठनात्मक इकाइयों से जुड़े कार्यकर्ताओं की जानकारी सत्यापित की जाए। इस कार्य को 15 से 20 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रदेश प्रभारी ने जिला पदाधिकारियों से विस्तारकों के कार्य की दैनिक समीक्षा करने तथा सक्रिय और निष्क्रिय बूथ समितियों एवं ग्राम केंद्र प्रमुखों की अलग-अलग सूची तैयार कर जिला अध्यक्ष को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वर्तमान में संगठनात्मक दायित्व से मुक्त कार्यकर्ताओं से भी संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की गारंटी, बंद हुई योजनाओं, पंचायतों के विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल एवं जिला स्तर पर आवाज उठाएगी। प्रत्येक मंडल स्थानीय मुद्दों की पहचान कर जनहित में प्रदर्शन आयोजित करेगा।

श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चिट्टे का बढ़ता कारोबार और कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन विषयों पर जनजागरण और लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, पर्यटन और आपदा सहायता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाएं।

बैठक में जिला अध्यक्ष अमित सूद, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक लोपेंद्र, वरिष्ठ नेता अजय राणा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने विकसित भारत/2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हिमाचल की विरासत, संसाधनों और युवा शक्ति के समुचित उपयोग का किया आह्वान

X