Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

पालमपुर | एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

Updated on Monday, October 26, 2026 18:44 PM IST

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

दिल्ली रैली के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार : दर्शना सिंह

पालमपुर, 26 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

दर्शना सिंह ने कांग्रेस द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी पराजयों से हताश होकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता से स्पष्ट होता है कि पार्टी एसआईआर के विषय पर राजनीतिक वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को जनता के सामने अपनी उपलब्धियां और नीतियां रखनी चाहिए, न कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर अनावश्यक सवाल उठाने चाहिए।

दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एम.एस. गिल को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर राजनीतिक आरोप लगाने से पहले अपने इतिहास को भी देखना चाहिए।

30 अक्टूबर को धर्मशाला में पदयात्रा, पालमपुर से 3000 लोगों की भागीदारी

दर्शना सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में संगठनात्मक जिला पालमपुर से लगभग 3000 कार्यकर्ता एवं नागरिक भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, कानून-व्यवस्था और प्रदेश से जुड़े जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाएगी।

बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, मंडल एवं बूथ स्तर पर समन्वय तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। दर्शना सिंह ने पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क, सक्रियता और समन्वय आवश्यक है।

बैठक में सुलह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला सह प्रभारी पंकज जमवाल, बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी तथा कांगड़ा जिला सह प्रभारी संजीव शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

X