शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम चुनाव में 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 9 और CPI (M) ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग पांच महीने हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को भारत के सबसे पुराने नगर निगमों में से एक शिमला नगर निगम का चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस ने 34 वाडरें में से 24 पर जीत दर्ज की है। जबकि विपक्षी पार्षदों की संख्या 17 से घटकर 9 हो गई है। शिमला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा था।
शिमला नगर निगम में जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यावाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर हम आए हैं।