कल दिनाक 04.05.2023 को नगर निगम शिमला चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत ब्रॉकहर्स्ट से कसुम्पटी सड़क मार्ग प्रातः 09:30 से सभी प्रकार के वाहनों (आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। छोटा शिमला से कसुंम्पटी के मध्य यातायात ब्रॉकहर्स्ट -विकासनगर सड़क मार्ग से संचालित किया जाएगा।
नगर निगम चुनाव में 58.97 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निकाय चुनाव में 59.29 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने 58.60 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपराह्न चार बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में हुए चुनाव में 57.80 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस लिहाज से मतदान प्रतिशत में आंशिक वृद्धि हुई है। शिमला के उपायुक्त और निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और शहर के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि 34 वार्ड में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत और अपराह्न दो बजे तक 43.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे।
इस चुनाव में कुल 102 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। नगर निगम के पांच वर्ष का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव कराने में 11 माह की देरी हुई।