कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पीएम, मंत्रियों और भाजपा के नेताओं को चुनौती देती हूं कि वे किसी भी राज्य में लोगों के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर कम से कम एक चुनाव लड़ें,
जहां वे अतीत के बारे में बात नहीं करते हैं या लोगों को आपस में नहीं लड़ाते हैं।
. लोगों की समस्याएं महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी हैं। उन्होंने (भाजपा) कर्नाटक में 3.5 साल सरकार चलाई लेकिन न तो वे अपना चेहरा दिखा पा रहे हैं और न ही वे आपके सामने बोल पा रहे हैं। यहां बदलाव जरूर आएगा