Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राजनीति

More News

बेंगलुरु | पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया

Updated on Monday, April 17, 2023 11:01 AM IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। शेट्टार ने नाराजगी जताते हुए रविवार को ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने बीजेपी से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

दरअसल, पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए शेट्टार ने बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था। उनके बागी तेवरों को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 12 अप्रैल को उन्हें स्वयं दिल्ली बुलाकर समझाने का प्रयास किया था। लेकिन शेट्टार, पिछले 6 चुनाव जीतने का उदाहरण देते हुए इस बार भी चुनाव लड़ने पर अड़े रहे।

इसके बावजूद पार्टी शीर्ष स्तर पर उन्हें मनाने और समझाने का प्रयास करती रही। कर्नाटक के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा अन्य कई नेताओं ने उन्हें शनिवार देर रात तक मनाने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव लड़ने पर अड़े राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी और सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Have something to say? Post your comment
पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

राजनीति : पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

रैली : हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

प्रहार : देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

संसद में हिमाचल : प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

संसद में हिमाचल : हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

चुनाव : क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

गिनती : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

बिहार चुनाव : विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

X