Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Friday, July 31, 2026 12:19 PM IST

जनादेश से बौखलाई कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध पर उतरी, 2027 में जनता देगी करारा जवाब : बिंदल

नाहन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार वर्षों से बदले की भावना, राजनीतिक प्रतिशोध और अत्याचार की सरकार चल रही है। प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर राजनीतिक विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाने का अभियान चला रही है, जो हिमाचल के लोकतांत्रिक इतिहास पर गंभीर आघात है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जहां-जहां चुनावों में जनता का विश्वास खो रहे हैं और कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ रहा है, वहां अपनी राजनीतिक हताशा मिटाने के लिए भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा ने महापौर और उपमहापौर का पद जीता। इसके बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर राजनीतिक प्रतिशोध लिया गया। इसी प्रकार देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा नेता होशियार सिंह को निशाना बनाया गया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में 19 में से 17 सीटों पर भाजपा की जीत हुई और कांग्रेस जिला परिषद में अपना अस्तित्व तक नहीं बचा सकी। इसके बाद भाजपा विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की सफलता के बाद वहां भाजपा पार्षदों को भी राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरे हिमाचल में एक सुनियोजित अभियान के तहत भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर डराने और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की इस प्रतिशोध की राजनीति से डरने वाला नहीं है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है। कांग्रेस सरकार विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है और अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक विरोधियों पर मुकदमे दर्ज करने का सहारा ले रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देते हुए उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश देगी।

Have something to say? Post your comment
एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

X