Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री जनमत खो चुके हैं, बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व पर कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणी : राकेश जमवाल

Updated on Tuesday, June 02, 2026 07:49 AM IST

मुख्यमंत्री जनमत खो चुके हैं, बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व पर कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणी : राकेश जमवाल

चार में से तीन नगर निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस का जनता ने किया राजनीतिक बहिष्कार : राकेश जमवाल

सत्ता का सेमीफाइनल भाजपा जीत चुकी, 2027 में कांग्रेस का होगा पूर्ण सफाया : राकेश जमवाल

शिमला 1 जून 2026

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी परिणामों ने कांग्रेस सरकार की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है, जिसके कारण मुख्यमंत्री बौखलाहट में भाजपा और उसके नेतृत्व पर निराधार टिप्पणियां कर रहे हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के महत्व को भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गंभीरता से लिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदान किया और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया। लेकिन मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर मतदान किया या नहीं। जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री स्वयं किस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार भाजपा नेतृत्व को लेकर की जा रही टिप्पणियां उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा का नेतृत्व प्रदेशभर में स्वीकार्य है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ लगातार बढ़ रहा है।

जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहकर जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं कि भाजपा की जीत का श्रेय किसी को नहीं मिलना चाहिए। सच्चाई यह है कि भाजपा के संगठन, नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत तथा जनता के विश्वास के कारण भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि चार नगर निगमों में हुए चुनावों में तीन नगर निगमों — मंडी, धर्मशाला और सोलन — में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। मंडी नगर निगम में 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने कांग्रेस का लगभग सफाया कर दिया। धर्मशाला और सोलन में भी जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री का यह कहना कि भाजपा नहीं जीती, वास्तविकता से आंखें मूंदने जैसा है।

राकेश जमवाल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में भी भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में कई गुना अधिक सीटें जीती हैं। भाजपा ने विधिवत अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी और जनता ने उन प्रत्याशियों पर विश्वास जताया। मुख्यमंत्री चाहें तो पूरे प्रदेश के परिणामों का आंकलन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े वादे किए, करोड़ों की घोषणाएं कीं, लेकिन जनता ने उन घोषणाओं पर भरोसा नहीं किया। परिणाम यह रहा कि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह स्पष्ट संकेत है कि अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री की घोषणाओं और दावों को गंभीरता से नहीं लेती।

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज पूरे देश के सामने है। सरकार बनने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़कर चले गए, जिससे सरकार की आंतरिक स्थिति और नेतृत्व क्षमता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए। ऐसे में भाजपा पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने घर की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों के परिणाम स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से निराश हो चुकी है और भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। यह हिमाचल की सत्ता का सेमीफाइनल था, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक रूप से जीत लिया है। अब 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

राकेश जमवाल ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश की जनता, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

 

Have something to say? Post your comment
एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

X