Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन • खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार • हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा • पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा • आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

हिमाचल

More News

शिमला | चारों नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां बनेंगी मुख्य मुद्दा: डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, April 28, 2026 18:27 PM IST

शिमला, 28 अप्रैल 2026: हिमाचल प्रदेश में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय दीप कमल, चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चारों नगर निगमों के चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम चुनावों पर विशेष चर्चा की गई। प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई गई, जिसमें स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगम चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़े जाएंगे और भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाएगी और सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।

“कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को निराश किया है, जिसका जवाब आने वाले नगर निगम चुनावों में जनता देगी,” बिंदल ने कहा।

उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर भाजपा चारों नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी और अपना परचम लहराएगी।

Have something to say? Post your comment
एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

पालमपुर : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन

खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला : खरगे की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस माफी मांगे : डॉ. सिकंदर कुमार

हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

शिमला : हिमाचल-पंजाब में नहीं चलेंगे नशे के ‘तिलचिट्टे’, सरकारें जवाब दें : श्रीकांत शर्मा

पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

धर्मशाला : पीएम मोदी के माता पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा का प्रमाण खड़गे तुरंत माफी मांगें - सुधीर शर्मा

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

X