Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

ज्योतिष

More News

ज्योतिष | अनुष्ठान के फल प्राप्ति में बाधक-- मोबाइल

Updated on Monday, December 08, 2025 15:39 PM IST

जप,पूजा, पाठ, अनुष्ठान, यज्ञ यानि देवकार्य हो या पितृकार्य दोनों बड़ी ही सावधानी एवं संयम व शान्तचित्त होकर सम्पन्न करना चाहिए। लेकिन आज एक विकृति चल पड़ी है कि बिना मोबाइल के कोई अनुष्ठानादि नहीं हो रहे।नहीं हो रहे,सो बड़ी बात नहीं है।हो सकता है कि मोबाइल में ही उनकी पूजा पद्धति संग्रहित हो।लेकिन, फिर भी यह दोषपूर्ण है।

ज्योतिष के अनुसार पूजा, पाठादि,अनुष्ठान वगैरह के अधिपति गुरु बृहस्पति हैं। जबकि मोबाइल के अधिपति राहु हैं। गुरु और राहु की युति होने से गुरु बृहस्पति में चाण्डालत्व दोष आ जाता है यानि गुरु बृहस्पति चाण्डाल स्वरूप हो जाते हैं, जिससे गुरु बृहस्पति अनुष्ठानादि का फल नहीं दे पाते।
दूसरी बात यह है कि पाठ एवं जपादि के मध्य में जप पाठ करते आसन पर या आसन से उठकर बाहर जाकर मोबाइल से बीच-बीच में कई बार बातें करना फल के लिए एकदम बाधक है। या फिर आपस में गपशप करना। यहाँ संकल्प खण्डित हो रहा है।फल नहीं नहीं मिल पाता है।

अत्रि स्मृति में स्पष्ट लिखा हुआ है,
लोकवार्ता प्रसंगेन यः कुर्यात् देवतार्चनम्।
कुम्भीपाके महाघोरे पच्यते नरकाग्निना।।

अर्थात् देवताओं की पूजा अर्चना के बीच में यदि लोकवार्ता यानि सांसारिक बातचीत जो करते हैं, वे सभी महाघोर कुम्भीपाक नरक की अग्नि में पकाये जाते हैं।
क्या हम अनुष्ठान में दो-चार घण्टे के लिए बातचीत नहीं रोक सकते ? यदि नहीं रोक सकते,तो हम जीवन एवं धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
और भी दुर्दशा है,मैंने कई अनुष्ठानों में यह भी देखा है कि पाठकर्ता, जपकर्ता मुँह में खैनी,पान पराग, गुटखा,लौंग, इलायची आदि रख लेते हैं।यह अनुष्ठान की शुद्धता कैसे रही?

यह विकृति विकराल - काल रूप बनकर अनुष्ठान के फल को खा जा रहा है। अनुष्ठानादि के फल की सम्यक् प्राप्ति के लिए इन विकृतियों को दूर कर अनुष्ठान के नियमों का पालन करना आवश्यक है, तभी फल की प्राप्ति और कल्याण होगा। अन्यथा भगवान ही मालिक।
कृपया इस पर कुतर्क न करें। अनुभव करें, चिन्तन करें, विचार करें,अध्ययन करें, साधनात्मक सोच रखें,मनोरंजनात्मक नहीं।

Have something to say? Post your comment
जुलाई 2026 में ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शुक्र, सूर्य, बुध, गुरु और शनि की चाल बदलेगी, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

ग्रह गोचर : जुलाई 2026 में ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शुक्र, सूर्य, बुध, गुरु और शनि की चाल बदलेगी, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

शनि वक्री 2026: मीन राशि में शनि की उलटी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा असर

शनि : शनि वक्री 2026: मीन राशि में शनि की उलटी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा असर

आज का राशिफल – 5 मार्च

राशिफल : आज का राशिफल – 5 मार्च

बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने और प्रस्थान करने के समय अंतराल को खरमास कहते हैं

खरमास : बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने और प्रस्थान करने के समय अंतराल को खरमास कहते हैं

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  03 सितम्बर का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 03 सितम्बर का पंचाग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  30 अगस्त का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 30 अगस्त का पंचाग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  17 अगस्त का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अगस्त का पंचाग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अगस्त का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अगस्त का पंचाग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  10 अगस्त का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अगस्त का पंचाग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  07 अगस्त का पंचाग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 07 अगस्त का पंचाग

X