Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

जीवन शैली

More News

शिमला | राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में शरद उत्सव का आयोजन

Updated on Sunday, November 02, 2025 07:41 AM IST

राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में शरद उत्सव का आयोजन

*नाटी किंग कुलदीप शर्मा के साथ झूमे लोग

*स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास में आज शनिवार को शरद उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों को हिमाचली संस्कृति और खान-पान से रूबरू होने का मौका मिला।

शरद उत्सव, शिमला के करीब मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास का सालाना आयोजन है। इस उत्सव में बड़ी संख्या में जिले के स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया । राष्ट्रपति निवास के मैनेजर श्री संजू डोगरा एवं अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाटी किंग के नाम से मशहूर कुलदीप शर्मा का प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपने बेहतरीन गायन से उपस्थित लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर राइफल्स के रघु प्रताप पाइप बैंड ने अपनी सुमधुर धुनों से हल्की ठंडक के बीच स्वर लहरियां घोल दीं। इसके अलावा, लोरेटो कॉन्वेंट,शिमला के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जबकि जेएनवी, ठियोग की छात्रा अयाना ने कत्थक तथा सेंट बेड्स कॉलेज,शिमला के विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक नृत्य पेश किया।

वहीं, मारिया मॉन्टेसरी हाई स्कूल कुफरी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मशोबरा और आईटीआई मशोबरा की छात्रा जागृति ने अपनी नाटी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

गौरतलब है कि शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास अपनी विशिष्ट निर्माण शैली और खूबसूरत मशोबरा घाटी के कारण देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वर्ष 1850 में बना यह ऐतिहासिक भवन अपने 175 वर्ष पूरे कर रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के निर्देश पर अब राष्ट्रपति निवास को आम जनता के लिये भी खोल दिया गया है।

कार्यक्रम का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक और आम लोग राष्ट्रपति निवास आए थे।

Have something to say? Post your comment
धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मशाला : धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

धर्मशाला : धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

एलोवेरा : प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

हल्दी : भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

 दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

अश्वगंधा : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

अश्वगंधा : आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

मुलेठी -  प्रकृति की मीठी औषधि

आयुर्वेद : मुलेठी - प्रकृति की मीठी औषधि

 स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

प्रेम : स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

कहानी : यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

जम्मू कश्मीर : प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

X