Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राजनीति

More News

लखनऊ | भाजपा समाज में नफरत फैलाती है, विघटन पैदा करती है - अखिलेश यादव

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Wednesday, October 15, 2025 09:38 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती है, विघटन पैदा करती है। भाजपा से सभी लोगों को सावधान रहना है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों से प्रशासन की सांठ-गांठ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद है। भाजपा सरकार में जातीय उत्पीड़न और भेदभाव चरम पर है। बीजेपी बहुत बड़ी जातिवादी पार्टी है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को तबाह करने पर तुले हैं। प्रदेश में गोमती नदी समेत अन्य नदियों की दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री जी खुद जिम्मेदार है। इस सरकार ने नदियों की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में हमने गोमती नदी पर सबसे सुंदर रिवर फ्रंट बनाया। गोमती नदी की सफाई की व्यवस्था की गई, लेकिन भाजपा सरकार ने सब खराब कर दिया है। अब इस सरकार की चला-चली के बेला है तो मुख्यमंत्री जी गोमती नदी की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध और दलित उत्पीड़न सबसे ज्यादा हो रहे हैं।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तमाम फर्जी एनकाउंटर कर रही है लेकिन उसके बाद भी कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार एनकाउंटर करने से नहीं फील्ड में अच्छे अधिकारियों की तैनाती से होता है। जब सरकार जातीय आधार पर अपने सजातीय लोगों की ही तैनाती करेगी तो कानून व्यवस्था में कैसे सुधार होगा? इस सरकार में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में हर दिन बलात्कार, हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। समाजवादी सरकार में बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा चलायी गयी थी। 1090 सेवा की सराहना सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार रहते किसी को न्याय नहीं मिल सकता। उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए भाजपा सरकार को हटाना आवश्यक है। इस सरकार को हटाए बिना जनता का भला नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार में गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों डॉक्टरों की बड़े पैमाने की कमी है। सरकारी अस्पतालों में गुणवक्ता पूर्ण इलाज और दवाएं नहीं मिल रही है। मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर मजबूर है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सरकारी अस्पताल में दवा इलाज मुफ़्त होता था। सरकारी अस्पताल में गरीबों का इलाज मुफ़्त होना चाहिए, समाजवादी पार्टी की सरकार में इलाज मुफ्त होगा। दिव्यांगों को उनकी सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर दी जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, राबर्ट्सगंज सोनभद्र से सांसद श्री छोटेलाल खरवार, विधायक सर्वश्री राम मूर्ति वर्मा, प्रदीप यादव, अताउर रहमान, अमिताभ बाजपेई, आनंद यादव आदि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

राजनीति : पी. वी. नरसिम्हा राव: आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन के शिल्पकार

हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

रैली : हम राहुल गांधी के अगुवाई में अभियान चलाएंगे, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके - भूपेंद्र हुड्डा

BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : BJP की सरकार में लगातार जनता के वोट पर हमला हो रहा है - सुखविंदर सिंह सुक्खू

देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

प्रहार : देश के हर एक नागरिक के पास वोट का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, लेकिन आज इस हक पर प्रहार हो रहा है -सुप्रिया श्रीनेत

दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज

प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

संसद में हिमाचल : प्रधान मन्त्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,83,245 अभियर्थियों का चयन किया गया है

हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

संसद में हिमाचल : हिमाचल प्रदेश को उत्तरी रेलवे जोन में कवर किया गया है

क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

चुनाव : क्यों नोकिया और महागठबंधन की कहानी एक जैसी है, क्यों वोट नहीं घटे फिर भी हार गया महागठबंधन?

 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

गिनती : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

बिहार चुनाव : विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी

X