Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें • भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा • मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक • हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल • कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा • 19 November 2026 Panchang: 19 नवंबर का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त • 19 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, इंदिरा गांधी जयंती • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

धर्मशाला | देहरा के विकास के लिए कमलेश ठाकुर को दें वोट : डॉ. राजेश

Updated on Tuesday, July 09, 2024 04:38 AM IST

देहरा के विकास के लिए कमलेश ठाकुर को दें वोट : डॉ. राजेश

होशियार सिंह बताएं, देहरा के लिए साढ़े छह साल में क्या किया

देहरा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व उम्मीदवार डॉ. राजेश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से देहरा के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को वोट देने की अपील की है। उन्होंने पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह से सवाल भी पूछे हैं। डॉ. राजेश ने पूछा है कि होशियार सिंह बताएं साढ़े छह साल देहरा के विकास के लिए क्या किया। क्षेत्र की स्थिति देखकर लगता है कि विकास कभी होशियार सिंह की प्राथमिकता रहा ही नहीं। अगर पूर्व विधायक ने क्षेत्र में विकास को तवज्जो दी होती तो आज देहरा जिला कांगड़ा का सबसे पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र नहीं होता। होशियार सिंह अपनी गृह पंचायत ख़ैरियाँ का विकास कराने में विफल रहे हैं। उन्होंने निजी विकास को ही तव्वजो दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की गृह पंचायत में विकास न होने से लोग खफा हैं। एससी बस्ती के लिए स्वीकृत सड़क को होशियार सिंह अपने व्यावसायिक संस्थान तक बनवा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है। बिजली व पानी की भी दिक्कत उनकी पंचायत में है। स्कूल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उचित भवन सुविधा नहीं है। होशियार को जनता को यह भी बताना होगा कि गुलेर व नंदपुर को जोड़ने वाला पुल आज तक क्यों नहीं बना। साढ़े छह साल से पूर्व विधायक क्षेत्र के लोगों को पुल को लेकर झूठे आश्वासन क्यों दे रहे हैं। उन्होंने पुल को बनवाने के लिए कौन से कदम उठाए।

पूर्व विधायक ने अपना इस्तीफा मंजूर करवाने के लिए तो विधानसभा के बाहर इस्तीफा दे दिया, लेकिन पुल के लिए कभी धरने पर नहीं बैठे, इस पुल के न बनने से बरसात में आठ से दस पंचायत एक-दूसरे से कट जाती हैं। लोगों को गुलेर से नंदपुर भटोली व नंदपुर भटोली से गुलेर आने के लिए 20-25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। होशियार सिंह को जनता से माफी मांगनी चाहिए कि वह जनभावनाओं पर खरा उतरने में विफल रहे हैं। उन्होंने 14 महीने बाद इस्तीफा देकर अपनी नाकाबिलियत व सरकार गिराने की साजिश में शामिल होने के पुख्ता प्रमाण दे दिए हैं। डॉ राजेश ने कहा कि पिछली बार चुनाव लड़ने के बाद वह देहरा की जनता से जुड़े रहे। काफी समस्याओं का समाधान भी करवाया। उनका कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह मतदान संपन्न होने तक एकजुट होकर कार्य करें व भाजपा के हथकंडों को विफल करने के लिए सतर्क रहें।

डॉ. राजेश ने कहा कि देहरा अब मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र बन गया है, क्योंकि उनकी धर्मपत्नी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। अब देहरा के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। वर्षों से चली आ रही समस्याओं का 15 जुलाई के बाद अंत हो जाएगा। मेरा देहरा की प्रबुद्ध जनता से विशेष आग्रह है कि 10 जुलाई को कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर देहरा को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से बड़े इनाम मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment
देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

धर्मशाला : देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

शिमला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

शिमला : मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

धर्मशाला : हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

शिमला : प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

X