Hindi English Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• 18 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 नवंबर का इतिहास: जयपुर स्थापना, रेजांग ला युद्ध और मिकी माउस • 18 नवंबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल • कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक • दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल • मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया • ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न • प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

हिमाचल

More News

धर्मशाला | कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

Updated on Tuesday, November 17, 2026 14:56 PM IST

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।

धर्मशाला: आज सत्र की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में कार्य सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने की। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हि0 प्र0 सरकार हर्ष वर्धन चौहान, उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानियां तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुख राम चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सत्र के दौरान सदन के अन्दर चलने वाली कार्यवाही तथा चर्चा में लाए जाने वाले विषयों को अन्तिम रूप दिया गया जिस पर सभी समिति सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि पिछले मानसून सत्र में दिनांक 27 अगस्त, 2026 को सदस्य कुलदीप सिंह राठौर द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए संकल्प “ यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को नियंत्रित एवं सुरक्षित करने की नीति बनाने पर विचार करे” पर इस सत्र में चर्चा जारी रहेगी

जबकि 19 नवम्बर, 2026 को प्रस्तावित गैर सरकारी सदस्य दिवस के दिन सदस्य जीत राम कटवाल तथा डॉ0 जनक राज द्वारा लाए गए संकल्पों पर सदन में चर्चा करने हेतु लाया जाएगा। पठानियां ने कहा कि सदस्य जीत राम कटचाल के संकल्प “यह सदन सरकार से सिफारिश करता है कि प्रदेश में अवैध खनन रोकने तथा दुष्प्रभावों के निस्तारण करने बारे एक कारगर नीति बनाने पर विचार करे” तथा सदस्य डॉ0 जनक राज के संकल्प “युवाओं को रोजगार, भर्ती में पारदर्शिता, स्वरोजगार और प्रदेश में ही सम्मानजनक आजीविका देने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग करे” पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पठानियां ने कहा कि अभी तक विधान सभा को 5 विधेयकों क्रमश:

1. हिमाचल प्रदेश (सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर) कराधान संशोधन विधेयक 2026 ।

2. हिमाचल प्रदेश सरकारी सेवाएं (अर्हक अनुभव एवं प्रोन्नति विनियमन) विधेयक 2026 ।

3. हिमाचल प्रदेश विनिधान, संवर्धन और सरलीकरण विधेयक 2026 ।

4. हिमाचल प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2026 ।

5. हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (तृतीय संशोधन) विधेयक 2026 ।

की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन्हें सदन में पूर:स्थापित किया जाएगा तथा चर्चा उपरान्त पारित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

शिमला : ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

धर्मशाला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

शिमला : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शिमला : बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

शिमला : शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

शिमला : पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

X