Hindi English Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल • बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत • शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा • पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का 17 नवंबर 1928 को निधन हुआ था • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • 17 नवंबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य • बिबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर बादल ने किया स्वागत • कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

Updated on Monday, November 16, 2026 15:43 PM IST

पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

पेंशनरों की लंबित मांगों का तत्काल समाधान करे सुक्खू सरकार, जीवनभर प्रदेश की सेवा करने वालों का अपमान बर्दाश्त नहीं : कर्ण नंदा

शिमला, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने आज शिमला के CTO में धरने पर बैठे हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने धरनास्थल पर उपस्थित पेंशनरों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

कर्ण नंदा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष हिमाचल प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा में समर्पित किए, आज उन्हीं वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठकर धरना देना पड़ रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों की लंबित महंगाई राहत, चिकित्सा बिलों के भुगतान और अन्य वित्तीय देनदारियों को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों की वर्षों की मेहनत और सेवा से अर्जित उनका अधिकार है। सरकार को यह समझना चाहिए कि सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देना उसका दायित्व है।

कर्ण नंदा ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनरों को इस उम्र में धरने-प्रदर्शन करने के बजाय अपने परिवारों के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहिए, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल वार्ता कर उनकी मांगों के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को केवल घोषणाओं और आश्वासनों तक सीमित रहने के बजाय पेंशनरों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं और आर्थिक कठिनाइयों को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है।

**कर्ण नंदा ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी पेंशनरों की जायज मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की आवाज हर उचित मंच पर उठाती रहेगी।**

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को पेंशनरों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन हिमाचल प्रदेश की सेवा में लगाया, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सरकार अविलंब उनकी लंबित मांगों का समाधान सुनिश्चित करे।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

शिमला : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शिमला : बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

शिमला : शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

X