Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Updated on Sunday, November 15, 2026 13:48 PM IST

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प : शांता नेगी

शिमला, 15 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय मोर्चा जिला शिमला द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शांता नेगी ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद, किरण बाबा एवं प्रमोद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जनजातीय मोर्चा के जिला महामंत्री कमल एवं प्रियंका, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंगटा, जिला प्रवक्ता बलदेव सम्याल, भाजपा शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, संजौली मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के महानायक नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर योद्धा थे, जिन्होंने अल्पायु में ही ब्रिटिश शासन की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण किया तथा अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान का नेतृत्व किया।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित, संस्कृति और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष करना चाहिए। कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया।

जनजातीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शांता नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर सामाजिक कुरीतियों, शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समाज के उत्थान, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

X