Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

Updated on Sunday, November 15, 2026 17:35 PM IST

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर रही है। वृद्धावस्था में भावनात्मक बदलावों और विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, जिला कांगड़ा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक मंडी में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की है।

इनके सुचारू संचालन के लिए आवश्यकतानुसार सहायक प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों को सृजित कर भरने की भी मंजूरी प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आयु से संबंधित बीमारियों और स्वास्थ्य जरूरतों के लिए व्यापक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

जेरियाट्रिक मेडिसिन, चिकित्सा विज्ञान की एक विशेष शाखा है, जिसके अंतर्गत वृद्धजनों में होने वाली बीमारियों का नैदानिक उपचार और रोकथाम की जाती है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज भी सुनिश्चित किया जाता है। यह विभाग विशेष चिकित्सा सेवाओं, समय पर बीमारियों की पहचान, उचित उपचार तथा उम्र से संबंधित दिव्यांगता और बीमारियों की रोकथाम के माध्यम से वरिष्ठजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा में कार्य करेगा।

चिकित्सा की पारंपरिक विशेषज्ञताओं और बीमारियों के निदान में मुख्य रूप से शरीर के अलग-अलग अंगों और विभिन्न प्रणालियों पर ध्यान केन्द्रित कर उपचार किया जाता है। जेरियाट्रिक मेडिसिन के क्षेत्र में वृद्ध मरीजों की देखभाल के लिए व्यापक और समग्र दृष्टिकोण के तहत कार्य किया जाता है। इसमें बुजुर्ग मरीजों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य, शारीरिक कार्य क्षमता, मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक स्थिति तथा सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाता है।

बुजुर्गों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बीमारियों और उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रियाओं के बीच अंतर को भी समझा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है। आईजीएमसी शिमला और डॉ. आरपीजीएमसी टांडा में स्थापित होने वाले इस विभाग में विभिन्न बीमारियों तथा उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बुजुर्गों को विशेष निदान एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को भावनात्मक सहयोग, विशेष ध्यान और व्यापक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता रहती है ताकि बढ़ती उम्र के साथ उत्पन्न होने वाली चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सा महाविद्यालयों में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के स्थापित होने से बुजुर्ग मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिलेगी और वे अधिक स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और प्रदेश में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में इन विभागों की स्थापना से वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक समर्पित संस्थागत अधोसंरचना तैयार होगी।

इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा प्रशिक्षण और दक्षता विकास के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को व्यापक, संवेदनशील और मरीज-केन्द्रित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगी।

Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

X