Hindi English Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल • बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत • शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा • पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का 17 नवंबर 1928 को निधन हुआ था • मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • 17 नवंबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य • बिबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी, सुखबीर बादल ने किया स्वागत • कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

Updated on Monday, November 16, 2026 15:52 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

देशभर में जनाधार खो चुकी कांग्रेस को हिमाचल में भी सत्ता जाने का भय, माफी नहीं मांगी तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा : राकेश जमवाल

**शिमला, 16 नवंबर।** भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध की गई टिप्पणियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति इस प्रकार की बयानबाजी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य है। रजनी पाटिल को अपने शब्दों के लिए देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में अपना जनाधार खो चुकी है और लगातार राजनीतिक पतन की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस अपनी लगातार चुनावी पराजयों से सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपमानजनक बयानबाजी का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस नेतृत्व बुरी तरह बौखलाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस की अधूरी गारंटियों, अव्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता में भारी असंतोष है। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भी यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल की सत्ता कांग्रेस के हाथों से निकल सकती है। इसी भय, असुरक्षा और राजनीतिक हताशा में कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया हो। कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास बताता है कि जब भी पार्टी के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं होता, तब उसके नेता व्यक्तिगत हमलों और अपमानजनक टिप्पणियों का सहारा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व विदेशी प्रभाव और बाहरी राजनीतिक एजेंडों के आरोपों पर भी देश के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने से बचता रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत किया है। कांग्रेस नेताओं को वैचारिक विरोध और व्यक्तिगत अपमान के बीच का अंतर समझना चाहिए।

**राकेश जमवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रजनी पाटिल ने अपनी टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, चौराहे-चौराहे पर कांग्रेस की इस बयानबाजी का विरोध करेंगे और सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।**

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना चाहे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के विरुद्ध दुष्प्रचार कर ले, लेकिन देश की जनता उसके राजनीतिक चरित्र और हताशा को भलीभांति पहचान चुकी है। कांग्रेस को अहंकार और अपमान की राजनीति छोड़कर जनता के प्रति जवाबदेह बनना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शिमला : बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

शिमला : शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

शिमला : पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

X