Hindi English Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• 18 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 नवंबर का इतिहास: जयपुर स्थापना, रेजांग ला युद्ध और मिकी माउस • 18 नवंबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल • कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक • दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल • मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया • ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न • प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

हिमाचल

More News

शिमला | 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, November 17, 2026 15:00 PM IST

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस की अधूरी गारंटियों के खिलाफ आवाज उठाएगी भाजपा, चुनिंदा नहीं प्रदेश की सभी 28 लाख बहनों को मिले उनका अधिकार : डॉ. राजीव बिंदल

धर्मशाला, 17 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कांगड़ा के उत्सव पैलेस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा विधायक पवन काजल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त तथा सक्रिय बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ पूरी सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले दिनों में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

डॉ. बिंदल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पालमपुर में, 19 नवंबर को किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक देहरा में, 20 नवंबर को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पालमपुर में तथा 21 नवंबर को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ऊना में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 22 नवंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक ज्वालामुखी में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह विभिन्न मोर्चों की प्रदेश स्तरीय बैठकों और कार्यशालाओं के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान की जाएगी।

डॉ. राजीव बिंदल ने घोषणा की कि 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की चुनावी गारंटी को लेकर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का प्रमुख नारा होगा, "1500 नहीं, 72 हजार चाहिए; चुनिंदा बहनें नहीं, सभी 28 लाख बहनों को अधिकार चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की इस मांग को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से अपनी चुनावी गारंटी पर जवाब मांगेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों का एक संयुक्त कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सेवादूत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को व्यापक बनाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 51 कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। संगठन की यही जमीनी शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत बूथ संरचना, सक्रिय कार्यकर्ताओं और व्यापक जनसंपर्क के आधार पर भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

शिमला : ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

धर्मशाला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

शिमला : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शिमला : बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

शिमला : शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

शिमला : पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

X