Hindi English Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• 18 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 नवंबर का इतिहास: जयपुर स्थापना, रेजांग ला युद्ध और मिकी माउस • 18 नवंबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल • कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक • दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल • मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया • ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न • प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

हिमाचल

More News

शिमला | ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

Updated on Tuesday, November 17, 2026 07:00 AM IST

ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

भाजपा के निजी स्थानों पर लगे पोस्टर हटवाए जा रहे, जबकि कांग्रेस के पोस्टर बिना अनुमति जगह-जगह लगे हैं : सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोई फिल्म केवल बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाने से सफल नहीं हो जाती, उसी प्रकार सरकार भी प्रचार-प्रसार और दिखावे के सहारे जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान काम करने के बजाय अपनी छवि चमकाने और जगह-जगह पोस्टर लगाने पर केंद्रित है, लेकिन जनता सब कुछ देख और समझ रही है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर निजी स्थानों पर और अपने समर्थकों की संपत्तियों पर लगाए गए थे, लेकिन सरकार ने प्रशासन को निर्देश देकर उन्हें हटवाने का काम किया। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं के पोस्टर तथा फ्लेक्स जगह-जगह बिना अनुमति के लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार दोहरे मापदंड क्यों अपना रही है? क्या नियम केवल विपक्ष के लिए हैं और सत्ताधारी दल के लिए कोई नियम लागू नहीं होते?

उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि पोस्टर और फ्लेक्स लगाने से न तो जनता की समस्याओं का समाधान होता है और न ही सरकार की लोकप्रियता बढ़ती है। लोकप्रियता काम करने से आती है, केवल प्रचार करने से नहीं।

सुधीर शर्मा ने हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म के बहुत अधिक पोस्टर नजर नहीं आए, लेकिन फिल्मों की सफलता का आधार उनका वास्तविक प्रदर्शन होता है। इसके विपरीत कई ऐसी फिल्में होती हैं जिनके पोस्टर हर गली और चौराहे पर दिखाई देते हैं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती हैं।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "जिन फिल्मों के पोस्टर सबसे ज्यादा लगाए जाते हैं, वे कई बार सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होती हैं। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भी यही होने वाला है। सरकार जितने मर्जी पोस्टर लगा ले, जनता के सामने उसकी वास्तविकता छिपने वाली नहीं है।"

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के पोस्टर हटवाने और अपनी प्रचार सामग्री लगाने के बजाय प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता किसी सरकार का मूल्यांकन उसके पोस्टरों की संख्या से नहीं, बल्कि उसके कामकाज और उपलब्धियों से करती है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार प्रचार के माध्यम से अपनी असफलताओं को छिपाने का कितना भी प्रयास कर ले, अंततः जनता ही तय करती है कि कौन सफल है और कौन फ्लॉप। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उसके कामकाज का जवाब देगी।

Have something to say? Post your comment
19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

धर्मशाला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

शिमला : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर रजनी पाटिल की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रतीक, सार्वजनिक माफी मांगें : राकेश जमवाल

बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शिमला : बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया गर्मजोशी से स्वागत

शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

शिमला : शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार के जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा : रणधीर शर्मा

पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

शिमला : पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा, यह प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण : कर्ण नंदा

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

X