Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें • भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा • मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक • हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल • कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा • 19 November 2026 Panchang: 19 नवंबर का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त • 19 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, इंदिरा गांधी जयंती • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

Updated on Wednesday, November 18, 2026 18:52 PM IST

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल
वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का किया लोकार्पण
युवाओं को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यकः राज्यपाल

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक विकास के पथ पर प्रतिबद्धता के साथ अग्रसर है।

राज्यपाल ने वृंदावन में श्री दयाराम बद्री केदार उत्तराखंड आश्रम का लोकार्पण करने के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शक सिद्धांत ‘विरासत के साथ विकास’ एक ऐसे आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना को दर्शाता है, जो अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़ा रहे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। इसके तहत आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के विकास और केदारनाथ के पुनर्निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ये पहल राष्ट्रीय प्रगति के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक विरासत को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिक परंपराओं और करुणा, सेवा तथा सद्भाव जैसे शाश्वत मूल्यों में समाहित हैं।

भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरा प्रेम, भक्ति और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों से करोड़ों श्रद्धालुओं को निरंतर प्रेरित करती है।

राज्यपाल ने परम पूज्य श्री कमलनयन जी महाराज के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और समर्पित प्रयासों के फलस्वरूप इस आश्रम की स्थापना संभव हुई है। उन्होंने इस पुनीत कार्य से जुड़े आयोजकों, दानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों के योगदान की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि आश्रम केवल एक अधोसंरचना नहीं है, बल्कि यह आस्था, संस्कार, सेवा और मानवता का जीवंत केंद्र होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आध्यात्मिक शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दोनों ही राज्य देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह आश्रम भारत की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सुदृढ़ करता है।

उन्होंने युवा पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं में आधुनिक शिक्षा, तकनीक और राष्ट्रीय दायित्वों के भाव विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

राज्यपाल ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा प्रमुख तीर्थस्थलों पर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

राज्यपाल ने गौ-संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आश्रम में गुरुकुल शिक्षा, संस्कृत अध्ययन, आध्यात्मिक प्रवचनों तथा पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों को सामाजिक समरसता, करुणा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

धर्मशाला : देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

शिमला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

शिमला : मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

धर्मशाला : हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

X