Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें • भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा • मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक • हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल • कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा • 19 November 2026 Panchang: 19 नवंबर का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त • 19 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, इंदिरा गांधी जयंती • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

Updated on Wednesday, November 18, 2026 16:36 PM IST

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

जहां कांग्रेस जीतती है वहां चुनाव आयोग सही, जहां हारती है वहां वोट चोरी का आरोप; राहुल गांधी आत्मचिंतन करें : श्रीकांत शर्मा

शिमला, 18 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उसके दोहरे मापदंड अब देश की जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधि द्वारा मंच से लगाए गए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे पर राहुल गांधी की कथित प्रतिक्रिया कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि जिस चुनाव आयोग की संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारें बनीं, उसी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता को बताना चाहिए कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग निष्पक्ष और संविधान मजबूत होता है, लेकिन जब जनता कांग्रेस को नकार देती है तो उसी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप क्यों लगाए जाते हैं?

उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विदेशी प्रतिनिधि द्वारा भारत की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने और राहुल गांधी की कथित प्रतिक्रिया पर कांग्रेस नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भारत का लोकतंत्र और उसकी संवैधानिक संस्थाएं देश की जनता के विश्वास पर आधारित हैं। राजनीतिक लाभ के लिए इन संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जाने चाहिए।

श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि यदि वह 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे को राजनीतिक सिद्धांत मानते हैं तो क्या वह यही कसौटी हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों पर भी लागू करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत को जनादेश और हार को चुनावी अनियमितता बताकर दोहरे मापदंड अपना रही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की राजनीति देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की तुलना बांग्लादेश, पाकिस्तान या नेपाल की राजनीतिक परिस्थितियों से करने और देश में अस्थिरता की आशंका पैदा करने वाली बयानबाजी से कांग्रेस को बचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी मंचों और राजनीतिक नारों के सहारे अपनी राजनीति आगे बढ़ाने के बजाय देश की जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लगातार बदलते राजनीतिक रुख से उसके कार्यकर्ताओं में भी निराशा बढ़ रही है। राहुल गांधी को इस पर गंभीर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की आदत छोड़नी चाहिए। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस शिकायत है तो उसे प्रमाणों के साथ चुनाव आयोग और न्यायिक संस्थाओं के समक्ष रखा जाना चाहिए।

श्रीकांत शर्मा ने अंत में कहा, "राहुल गांधी जी, अपने गिरेबान में झांककर देखिए। कांग्रेस गलत रास्ते पर चल रही है। यह देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलता है, कांग्रेस के अहंकार से नहीं। देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।"

Have something to say? Post your comment
देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

धर्मशाला : देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

शिमला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

शिमला : मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

धर्मशाला : हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

शिमला : प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया

X