इस घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में भी उत्तर प्रदेश की जनता जनसैलाब बनकर उमड़ रही है। यह महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ आम जनता की अभिव्यक्ति है।
मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है ❤️तुम एक योद्धा हो 💪 pic.twitter.com/EaDHmTY0q3 — Congress (@INCIndia) January 3, 2023
मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है ❤️तुम एक योद्धा हो 💪 pic.twitter.com/EaDHmTY0q3
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रियंका ने लोगों को संबोधित भी किया। प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा, "मेरे बड़े भाई इधर देखो, सबसे ज्यादा गर्व तुमपर है। क्योंकि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।" प्रियंका ने आगे कहा कि इन पर एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डरे नहीं। ये योद्धा हैं।देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है।
मेरे भाई सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं।: @priyankagandhi जी#BharatJodoYatra pic.twitter.com/chp3baB0Pb — Congress (@INCIndia) January 3, 2023
मेरे भाई सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं।: @priyankagandhi जी#BharatJodoYatra pic.twitter.com/chp3baB0Pb
लोनी बार्डर पर यात्रा का स्वागत करने के दौरान अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की टी-शर्ट का जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती ? मैं उनसे कहती हूं कि ये सत्य का कवच पहना हुआ है। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा।बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इसके बाद 6 जनवरी को फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 11 से 20 जनवरी तक पंजाब और 19 जनवरी को एक दिन हिमाचल प्रदेश में रहेगी। यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की संभावना है।