डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 40,000 करोड़ का नया कर्ज लेकर कुल कर्ज का आंकड़ा 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया। यह सरकार विकास कार्य बंद कर चुकी है, संस्थान बंद कर चुकी है, और 1.5 लाख सरकारी पदों को खत्म कर चुकी है। बार-बार पैसा न होने का बहाना बनाती है, लेकिन अपने जश्नों, कार्यक्रमों और प्रचार के लिए जनता के खून-पसीने के पैसे को बेहिसाब उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कर्ज और कुप्रबंधन की जिम्मेदारी से कांग्रेस किसी भी हाल में बच नहीं सकती।