Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा सेवा पखवाड़ा : बिंदल

Updated on Sunday, September 14, 2025 13:11 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 स्थानों के ऊपर ब्लड डोनेशन कैंप किए जाएंगे। 17 तारीख और 25 तारीख के मध्य बहुत सारे ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, डोनर्स की सूचियों को बनाना और अनेक प्रकार के सेवा कार्यों को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व सामान्य समाज अपने हाथ में लेकर अंजाम देगा। 25 तारीख को 25 सितंबर यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म तिथि वो महान पुरुष जिसने जनसघ की स्थापना की अंत्योदय का सिद्धांत प्रतिपादित किया। गरीब कल्याण भगवान की सेवा है।

इस मार्ग पर चलने के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रेरणा दी। उनके जन्म दिवस पर 8000 पोलिंग बूथों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पेड़ लगाने का काम और सेवा और स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जयंती के ऊपर 25 तारीख से लेके 2 अक्टूबर तक स्वदेशी का एक अभियान वो पूरे प्रदेश में लिया जाएगा। हमारे बुनकर हैं, कुमार हैं जो ऐसे लोग जो स्थानीय स्तर के ऊपर प्रोडक्ट्स बनाते हैं उनको प्रमोट करने का काम किया जाए। वोकल फॉर लोकल माननीय मोदी जी का जो एक मंत्र है जिसके आधार के ऊपर हमारा जो फील्ड में काम करने वाला सामान्य व्यक्ति है गरीब व्यक्ति है विश्वकर्मा है उस विश्वकर्मा द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को बढ़ाने का काम वो भारतीय जनता पार्टी करेगी।

मैं और भी ध्यान में कराना चाहता हूं कि 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की जयंती है और 17 सितंबर माने मोदी जी के जन्मदिवस विश्वकर्मा भगवान जी की जयंती से लेकर गांधी जयंती तक यह सेवा पखवाड़ा जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर मेडिकल कैंपों का जगह-जगह आयोजन करना स्वच्छता अभियान करना, पेड़ लगाना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण करते हुए गरीब कल्याण अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति की सेवा और इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल वो खादी का वस्त्र तैयार करने वाले लोग हैं वो कुम्हार जो विभिन्न प्रकार की चीजें बनाता है। तो उस सारी खरीददारी को करते हुए इन महानुभावों को और भगवान को और स्मरण करने का यह समय है। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से ले 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे प्रदेश के अंदर मनाने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X