Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | बागवानी काॅलेज को शिफ्ट करने की अधिसूचना, निंदाजनक : बिंदल

Updated on Saturday, July 26, 2025 10:53 AM IST

बागवानी काॅलेज को शिफ्ट करने की अधिसूचना, निंदाजनक : बिंदल

* कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी ने सिराज में पहुंचते ही लिया निर्णय

शिमला, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि मण्डी जिला में गत दिनो भारी प्राकृतिक आपदा आई और उस प्राकृतिक आपदा में पूरा प्रदेश सिराज की, नाचन की, करसोग की और धर्मपुर की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। जहां हजारों राशन की कीटें, बर्तनो की कीटे, कम्बल, गद्दे, तिरपाले क्षेत्र में पहुंचाई गई है। वहीं तरह-तरह से आर्थिक रूप से मदद करने वालों का भी वहां तांता लगा है। परन्तु इसी कड़ी में एक दर्दनाक घटना, एक शर्मनाक घटना पिछले कल वहां पर हुई। मण्डी जिला की त्रासदी के बड़े गहरे जख्म है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के मंत्री सिराज में पहुंचते हैं और वहां के बागवानी काॅलेज को शिफ्ट करने की अधिसूचना कर देते हैं। यानि एक तरफ प्राकृतिक आपदा के जख्म है और उस पर नमक छिड़कने का काम वर्तमान कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि जनता में जो रोष है वो जब निकलकर सामने आया तो और नमक छिड़कर कर उसको रगड़ा गया, 60 लोगों के उपर एफआईआर दर्ज करके बता दिया कि केवल और केवल तानाशाही सरकार कांग्रेस चलाना चाहती है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सरकार जो सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है, अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। ये सरकार निकम्मी सरकार है, काम नहीं कर रही, जनता की सेवा नहीं कर रही, जनता के उपर टैक्स का बोझ डाल रही है, जनता को परेशान कर रही है वहीं जनता के उपर आई प्राकृतिक आपदा के अंदर जख्मो पर नमक छिड़क रही है, हिमाचल प्रदेश की जनता इसकी कड़े शब्दों में भत्र्सना करती है, निंदा करती है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि यह मामला केवल मण्डी जिला का नहीं है, सिरमौर जिला के अंदर भी राजनीतिक प्रतिद्वंदियो को कुचलने के लिए झूठे मुकदमे दायर करना और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सो में इस प्रकार के मुकदमे दर्ज करना वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली का बहुत बड़ा नमूना है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X