Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | 2025 हिमाचल की सुरक्षा और सुशासन के लिए काला साल, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को माफियाओं के हवाले किया : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Wednesday, December 31, 2025 16:31 PM IST

नशा, माफिया, हत्याएं और आपदा में भी संवेदनहीन रही सरकार, हिमाचल असुरक्षित हाथों में : भाजपा

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वर्ष 2025 को हिमाचल प्रदेश के जनमानस के लिए अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के पूरी तरह तार-तार होने का साक्षी बना है और कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।
डॉ. बिंदल ने कहा कि 2025 में प्रदेश में नशे और चिट्टे का प्रचलन जिस भयावह स्तर तक पहुंचा, उसने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया। नशा माफिया खुलेआम फलता-फूलता रहा और सरकार उसे रोकने में पूरी तरह विफल रही। इसके साथ ही रेत माफिया, खनन माफिया, वन माफिया और कबाड़ माफिया ने पूरे प्रदेश में अपने नेटवर्क खड़े कर दिए।

उन्होंने कहा कि खैर के अवैध कटान और जंगलों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण को गहरी चोट पहुंचाई, लेकिन कांग्रेस सरकार ने न तो माफियाओं पर लगाम लगाई और न ही प्रदेश की संपदा की रक्षा की। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदेश के अंदर गैंगवार की घटनाएं सामने आने लगीं—चाहे वह रेत माफिया हो, कबाड़ माफिया हो या वन माफिया—हर ओर भय और अराजकता का माहौल बना।

डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2025 में हत्याओं, गंभीर दुर्घटनाओं और गोलाबारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई, जिसने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं ऐसी रहीं जिन्होंने हिमाचल के जनमानस पर गहरे और कभी न मिटने वाले दाग छोड़े।

उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता नेगी जी की असमय और संदिग्ध मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख देने वाली है। एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का अचानक लापता होना, फिर उनकी मृत देह का मिलना और उसके बाद पूरे मामले को दबाने की कोशिशें—यह सब कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसी वर्ष प्रदेश ने भीषण आपदाओं का भी सामना किया। मंडी जिले से शुरू हुई भारी बारिश की मार कुल्लू, बिलासपुर, सिरमौर और चंबा तक फैली। हजारों लोग प्रभावित हुए, सैकड़ों परिवार बेघर हुए और घर के घर तबाह हो गए। यह आपदा प्रदेश के जनमानस पर गहरा घाव छोड़ गई।

उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में कांग्रेस सरकार का रवैया बेहद नकारात्मक, असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना रहा। न तो समय पर राहत पहुंचाई गई, न पुनर्वास की ठोस योजना बनी और न ही पीड़ितों के दर्द को समझने की कोशिश की गई।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 2025 को हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की विफलताओं, असुरक्षा, अराजकता और संवेदनहीनता के वर्ष के रूप में याद रखेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X