Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत : डॉ राजीव बिंदल

Updated on Wednesday, May 27, 2026 10:37 AM IST

पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत : डॉ राजीव बिंदल

75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान-उपप्रधान विजयी, कांग्रेस का गांव-गांव से सफाया

कांग्रेस की महिला विरोधी, किसान विरोधी और विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का जनमत संग्रह : भाजपा

शिमला, 27 मई 2026 - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल Pradesh के पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक और प्रचंड विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि 26 मई को प्रदेश की 1293 पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ और देर रात तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान एवं उपप्रधान उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की।

डॉ बिंदल ने कहा कि इन परिणामों ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और विफल शासन से पूरी तरह निराश और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का यह परिणाम कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश और जनमत संग्रह है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन ढाई वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को केवल धोखा, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट मिला। महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा आज तक अधूरा पड़ा है, युवाओं को रोजगार देने की घोषणाएं केवल कागजों और मंचों तक सीमित रह गईं और किसानों-बागवानों को राहत देने के नाम पर केवल घोषणाएं की गईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी से परेशान है, किसान और बागवान अपनी उपज के उचित दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आम जनता बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के बढ़ते दामों से त्रस्त है। कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया है और केवल राजनीतिक संरक्षण तथा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की राजनीति की जा रही है।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पंचायत चुनावों में गांव-गांव से कांग्रेस के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखने को मिला। प्रदेश के कई बड़े कांग्रेस नेता और राजनीतिक दिग्गज अपने क्षेत्रों में करारी हार का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के अहंकार और विफल नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के हितों को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को लगातार विकास योजनाओं, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहायता दी जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंच रहा है।

डॉ बिंदल ने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणाम यह भी साबित करते हैं कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को हर स्तर पर जवाब देगी और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।

उन्होंने सभी विजयी भाजपा समर्थित प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की जीत है, जिन्होंने विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X