इस सम्मेलन का मुख्यविषय “करुणा, शांति व अहिंसा जैसे मूल्यों को आगे में बढ़ाने में पुरातन भारतीय शिक्षा व संस्कृति का योगदान” के इर्द-गिर्द रहेगा। प्रो. बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन को इंटरनैशनल बौद्ध कन्फैडरेशन (IBC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार केसंयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वाराआयोजित किया जाएगा।