Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

घमासान | हिमाचल कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर प्रतिभा सिंह और सुक्खू आमने सामने

Updated on Thursday, December 08, 2022 22:14 PM IST

प्रतिभा के अडियल रवैये से कांग्रेस पार्टी के टूटने का खतरा
Himachal Pardesh में कांग्रेस पार्टी को मिले बहुमत के बावजूद अब कांग्रेस पार्टी में सीएम के ओहदे को लेकर घमासान मच गया है। सी एम की कुर्सी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू आमने सामने आ गये हैं। जिससे मामला पेचीदा हो गया है। यही वजह है कि आज रात को कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में होने वाली बैठक को कल तक के लिए टाला गया है।
दरअसल , कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ में डेरा डाले है। व उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायकों को बुलाया है। लेकिन इस बीच हाली लाज में सीएम की कुर्सी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। खुद प्रतिभा सिंह ने इसके लिये अपनी दावेदारी जताई है। व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी खुलकर अपनी माता प्रतिभा सिंह के समर्थन में आ गये हैं।यही वजह है कि अब ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के तहत प्रतिभा सिंह समर्थक करीब डेढ दर्जन विधायक चंडीगढ़ के बजाय शिमला जा  रहे हैं। और वहां प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। दूसरी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में बीस विधायक हैं। जबकि आठ विधायक ऐसे हैं, जो तटस्थ हैं। और अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं कि वह किसके साथ जायेंगे। सुक्खू समर्थक विधायक चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। सीएम की कुर्सी पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की भी नजर है।  
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही प्रतिभा सिंह की दावेदारी से मामला पेचीदा हो गया है। सुक्खू समर्थक विधायकों ने पार्टी आलाकमान पर भरोसा जताते हुए पार्टी के निर्णय को स्वीकार करने की बात कही है। दलील दी जा रही है कि प्रतिभा सिंह लोकसभा की सांसद हैं और अगर वह सीएम बनती हैं, तो पार्टी को मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र के साथ विधानसभा उपचुनाव में जूझना पडेगा। हालांकि पार्टी की ओर से प्रतिभा सिंह के मान मनोवल की कोशिशें भी शुरू हो गयीं हैं। लेकिन उनके अड़ियल रवैये से कांग्रेस पार्टी में टूट का खतरा भी पैदा हो गया है। सुक्खू समर्थक विधायक अपने नेता के लिए पुरजोर लाबिंग कर रहे हैं।   

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X