Himachal Pardesh Central University, धर्मशाला के कुलपति प्रो. Sat Parkash Bansal ने बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट की व उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा मार्च 2023 माह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु उद्घाटन सत्र में Dalai Lama को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना था जिसे दलाई लामा जी ने सहर्ष स्वीकार किया I
इस सम्मेलन का मुख्यविषय “करुणा, शांति व अहिंसा जैसे मूल्यों को आगे में बढ़ाने में पुरातन भारतीय शिक्षा व संस्कृति का योगदान” के इर्द-गिर्द रहेगा। प्रो. बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन को इंटरनैशनल बौद्ध कन्फैडरेशन (IBC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार केसंयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला द्वाराआयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन हेतु आदरणीय दलाईलामा जी ने बहुमूल्य सुझाव भी दिए व मार्गदर्शन किया। इस सम्मेलन हेतु केंद्रीय तिब्बत प्रशासन (CTA)का पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।