Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

तपोवन | तपोवन में तीन दिनों तक चलेगा Himachal विधानसभा का Winter Session

Updated on Wednesday, January 04, 2023 09:11 AM IST

Himachal Pardesh में कांग्रेस पार्टी की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बनने के बाद आज से धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन स़त्र खासी गहमागहमी के बीच शुरू होने जा रहा है। चुने हुये विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन होगा। और राज्यपाल का भी अभिभाषण होगा।
हिमाचल की14वीं विधान सभा के इस तीन दिवसीय सत्र के दौरान जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले कांग्रेस विधायक दल के ‘फ्लोर मैनेजमेंट’ की परीक्षा होगी वहीं पहले सत्र के दौरान सरकार को विपक्ष के जबरदस्त हमले का भी सामना करना होगा क्योंकि विपक्षी दल भाजपा सुक्खू सरकार द्वारा पूर्व सरकार के आखिरी साल में खोले गए संस्थानों को सीधे-सीधे डी-नोटिफाई करने से खफा है और विपक्ष ने सत्र शुरू होनी पहले ही तेवर दिखाकर अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं।


तीन दिवसीय विधान सभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। सत्ता पक्ष में सहमति बनने की स्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव भी संभावित है। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण सदन में होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष की तरफ से संस्थानों को बंद करने व सीमेंट ढुलाई विवाद जैसे मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है। इन दोनों मुद्दों पर भाजपा ने विधानसभा सत्र आरम्भ होने से पहले ही अपने तेवर साफ कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर सड़क से सदन तक लड़ाई लडऩे का एलान कर चुके है


प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का गठन भी अभी नहीं हुआ है। लिहाजा सदन में मुख्यमंत्री सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ‘फ्लोर मैनेजमेंट’ की परीक्षा भी होगी। सत्र के तीसरे व अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ इसका पारण होना है।इस बीच विधानसभा के प्रथम सत्र को लेकर कांग्रेस व भाजपा विधायक दलों की अलग-अलग बैठकें आज धर्मशाला में हुई। दोनों ही दलों ने सत्र के दौरान एक दूसरेको घेरने और हमलों की रणनीति बनाई।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की जबकि भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बहरहाल 14वीं विधान सभा के प्रथम सत्र को लेकर पक्ष व विपक्ष दोनों तैयार है। प्रथम सत्र में 13वीं विधान सभा से अलग नजारा देखने को मिलेगा। 13वीं विधान सभा में विपक्ष की भूमिका में रही कांग्रेस अब सत्ता पक्ष में होगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी। मुख्यमंत्री के आसन पर जयराम ठाकुर की जगह सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे। प्रदेश विधान सभा में पहली बार उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए भी आसन होगा क्योंकि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री बने हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X