हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पढ़े गए। सर्व प्रथम सदन के नेता व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अमर एवं सर्वोच्च बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए वीर सैनिकों व अन्य विभूतियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।