Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दिल्ली

More News

दिल्ली नगर निगम चुनाव | आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनावों में "भारी जीत" हासिल करेगी -मनीष सिसोदिया

Updated on Thursday, December 01, 2022 20:19 PM IST

मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निकाय चुनाव जीतती हैं तो कचरा स्थलों (लैंडफिल) को साफ करना, बाजारों का पुनर्विकास, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना एवं समय से वेतन का भुगतान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

सिसोदिया ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को "मिनी पार्षदों" का कानूनी दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे 'मोहल्ला सभा' के तौर पर काम करेंगे, जिस अवधारणा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निगमों ने स्वीकार नहीं किया था। सिसोदिया ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में "भारी जीत" हासिल करेगी और मतदाता भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को देख सकते हैं।

 

मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं भी मुकाबले में नहीं है और भाजपा के नेता वीडियो जारी करने और झूठे आरोप लगाने में लगे हुए हैं, लेकिन इस "दुष्प्रचार अभियान" से चार दिसंबर के चुनावों में मतदाता प्रभावित नहीं होंगे। सिसोदिया ने दिल्ली में तीन लैंडफिल स्थलों को साफ करने के लिए आप की कार्ययोजना की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच-छह महीनों में समुचित अध्ययन के बाद इसे तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नागरिक निकाय की गति और तकनीक से उन कचरा स्थलों को साफ करने में दशकों लग जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ठोस कचरे को घरों से उठाए जाने के समय से ही उसके प्रबंधन पर ध्यान देंगे। इसके अलावा, सफाई कर्मचारियों का रचनात्मक उपयोग और उन्हें समय पर वेतन देना लैंडफिल स्थलों को साफ करने के हमारे रोडमैप का हिस्सा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठोस कचरा सोने की खान है और सरकार को इससे भी राजस्व मिल सकता है।"

सिसोदिया ने भाजपा के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगमों को उनका बकाया धन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने नागरिक निकायों को 2015 से पहले की तुलना में अधिक राशि दी है। आरडब्ल्यूए को सशक्त बनाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादे को दोहराते हुए, उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए को "मिनी पार्षदों" का कानूनी दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2015 में आप सरकार ने 'मोहल्ला सभा' का प्रयोग किया था, लेकिन एमसीडी ने उसे मंजूरी नहीं दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने 70 नगरपालिका वार्डों में "अवैध बाजारों" को संचालित करने के लिए लाइसेंस नहीं दिया, लेकिन आप चुनाव जीतने के बाद ऐसे सभी बाजारों को वैध कर देगी।

सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा मुकाबले में कहीं नहीं है और उनके आंतरिक सर्वेक्षणों से हार के संकेत मिलने के बाद उस पार्टी में "बेचैनी" है। उन्होंने कहा, "यह भी स्पष्ट है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तैनात किया है। वे नेता खुद भी देख सकते हैं कि सड़कों पर कितना कचरा पड़ा है।"

यह पूछे जाने पर कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों और पार्टी टिकटों की ‘बिक्री’ को लेकर आप पर लगातार हमला कर रही है, सिसोदिया ने कहा, "इस दुष्प्रचार अभियान से मतदाता प्रभावित नहीं होने वाले हैं। लोग खुद विचार कर रहे हैं कि एमसीडी में 15 साल के अपने काम के बारे में चर्चा करने के बदले वे वीडियो क्यों जारी कर रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

दिल्ली कैंट : रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

दिल्ली कैंट : आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

दिल्ली : निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

स्वागत : परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

संसद में हिमाचल : पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

X