भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
आज हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार है। शक संवत 1945 , विक्रमी संवत 2080, कलि संवत 5124, हिजरी संवत 1444, 45 । भाद्रपद कृष्ण अमावस्या, सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 30। सफ़र 28, तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
अमावस्या तिथि प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार भाद्रपद अमावस्या-स्नान दानादि प्रातः 07 बजकर 10 मिनट तक।
सूर्योदय का समय - सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय -शाम में 6 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।