Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें • भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा • मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक • हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल • कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा • 19 November 2026 Panchang: 19 नवंबर का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त • 19 नवंबर का इतिहास, प्रमुख घटनाएं, इंदिरा गांधी जयंती • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने किया मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated on Saturday, September 02, 2023 12:24 PM IST

• भारत माता के आंचल की एक चुटकी मिट्टी लेने के साथ-साथ हम पांच प्रकार का संकल्प उस भारत माता के सामने कर रहे हैं

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा 15 अगस्त, 2023 को देशभर में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ हुआ। देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। मेरा यह मानना है कि यह अभियान मात्र अभियान नहीं है, जन जागरण है। भारत के इतिहास पर हम जब दृष्टिपात करते हैं तो इस धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तब जाकर भारत माता आज एक हजार साल की गुलामी के बाद भी भारतीय संसकृति को समेटे हुए जीवित है।

भारत वो देश है जहां बलिदानियों की पूजा हुई है। जहां इस धरती माता के लिए मर मिटने वालों के सदा-सदा मेले लगते हैं और इस धरती का उपभोग करने वालों को भारत का समाज कभी श्रद्धा की दृष्टि से नहीं देखता। महाराणा प्रताप आज इसलिए पूजनीय है क्योंकि उन्होनें गुलामी को स्वीकार नहीं किया और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया।

गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज इसलिए पूजनीय हैं कि उन्होनें धर्म की रक्षा हेतु विश्व का सबसे बड़ा बलिदान पिता का बलिदान, स्वयं का बलिदान, चारों पुत्रों का बलिदान दिया। सरदार भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दŸा, अशफाक उल्ला खां, स्वतंत्र वीर सावरकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, कृष्णदेव राय, छत्रसाल, रानी गाईडिल्यु, बिरसा मुंडा भगवान जैसे हजारों बलिदानियों के नाम लिए जा सकते हैं जिन्होनें इस माटी की सौगंध खाकर अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देश की रक्षा की।


अमृतकाल की बेला में जब देश ने यह संकल्प लिया कि हमें भारत माता का खोया हुआ गौरव पुर्नस्थापित करना है और भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में खड़ा करना है, ऐसे समय पर माटी का वंदन समय की आवश्यकता है। देश का प्रत्येक व्यक्ति भारत माता के प्रति, भारत की माटी के प्रति अपनी श्रद्धा, अपनी भावना को अर्पित करे। वो एक चुटकी माटी करोड़ों-करोड़ों परिवारों से एकत्र होती हुई दिल्ली पहुंचे और वहां पर भावनाओं से ओत-प्रोत उस माटी से ‘‘अमृतवन’’ का निर्माण हो और एक देशभक्ति का ज्वारभाटा पूरे देश में फैले।


भारत माता के आंचल की एक चुटकी मिट्टी लेने के साथ-साथ हम पांच प्रकार का संकल्प उस भारत माता के सामने कर रहे हैं:
1. विकसित भारत का संकल्प।
2. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति।
3. हमारी विरासत पर गर्व।
4. एकता और एकजुटता।
5. नागरिकों का कर्तव्य।

ये पांच प्राण मेरे देश को नई दिशा देंगे। विगत 75 सालों में मेरा देश बहुत आगे बढ़ा है परन्तु यह नाकाफी है। हमें देश के प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ाना है। एक हजार साल की गुलामी की मानसिकता को छोड़ते हुए हमारी सांस्कृतिक धरोहर पर विश्वास पैदा करना है। हम सबको एक सूत्र में बंधकर कर्तव्य परायणता के साथ राष्ट्र निर्माण में जुट जाना है। यह राष्ट्र पुरूष नरेन्द्र भाई मोदी जी का आवाहन है।

यदि हम चिंतन करें तो यह पहला अवसर नहीं है जब देश के कोने-कोने से श्रद्धा के रूप में कोई वस्तु लेकर देश की एकता, एकात्मता की दृष्टि से महायज्ञ सम्पन्न न हुए हों। पूर्व के समय में देश में होने वाले महाकुंभ इसी का द्योतक रहे हैं। हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक लाखों लोग महाकुंभ में श्रद्धापूर्वक उज्जैन/कुरूक्षेत्र/हरिद्वार/काशी में एकत्र हुआ करते थे और वहीं से विसर्जित होकर देश के कोने-कोने में राष्ट्रवाद भारतीय संस्कृति का संदेश पहुंचाया करते थे।

आज मेरी माटी-मेरा देश, माटी का वंदन रूपी एक महायज्ञ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महायज्ञ का हिस्सा बने, ऐसी देश की अपेक्षा है। इस अभियान के दौरान सभी गांवों में आजादी के सेनानायकों, सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले देशभक्त बलिदानियों के शिलाफलकम लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत करने का महायज्ञ देशभर में चल रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के शोघी नामक स्थान पर घर-घर जाकर देशभक्ति की अलख जगाते हुए मिट्टी एकत्र करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।

इसको लेकर प्रदेश भाजपा का प्रथम कार्यक्रम शिमला ग्रामीण में आयोजित हुआ।

Have something to say? Post your comment
देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

धर्मशाला : देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

शिमला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

शिमला : मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

धर्मशाला : हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

शिमला : प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

धर्मशाला : कुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक

दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

धर्मशाला : दूसरों पर श्वेतपत्र लाने से पहले अपने चार वर्षों के फैसलों का हिसाब दे कांग्रेस सरकार : राकेश जमवाल

X